राजनीति चुनाव अभियान में मिस्ड कॉल सेवाओं का प्रभावशाली योगदान
भारत- दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते समृद्ध विविधता है जो इसे अद्वितीय बनाती है।भारत की अखंडता और सामूहिक एकता पूरे विश्व में प्रख्यात है। हमारे देश में अलग प्रांत के लोग, अलग अलग भाषाओँ के साथ, अलग अलग धार्मिक विश्वासों के साथ तथा अलग अलग वेशभूषाओं के साथ भी एक दुसरे से जुड़कर रहते हैं। यही बात हमें पूरी दुनिया में एक विशेष स्थान दिलाती है। भारत एक विकसित देश है, हमारे देश की जनसंख्या किस और देश से बहुत ज़्यादा है और इस देश में मोबाइल कनेक्शन की संख्या किसी और विकसित देश से बहुत ज़यादा है । भारत में राजनीतिक दलों के लिए चुनावी अभियान अपने निर्वाचन क्षेत्र में चलाना कोई आसान काम नहीं है। बहुमत का समर्थन जीतने के लिए सबसे पहले लोगो का विश्वास और उनके साथ एक गहरा नाता बनाना पड़ता है, जिसके लिए राजनितिक दलों के पास सभी मतदाताओं से जुड़ना , अपनी विचारधारा, अपनी सोच और अपने मुद्दों को उनके पास तक पहुंचाने के लिए सही रणनीति का चयन होना चाहिए। हर मतदाता का वोट, उनका समर्थन, आपके प्रति उनकी राय और प्यार मायने रखती है। एक राजनेता या दल के प्रतिनिधि होने से आपकी ज़िम्मेदारी बढ़...